Latest News

पूर्व मंत्री परग़ट सिंह की राह मुश्किल,हल्का वासियों में बदलाव की लहर

By 16-1-2022

Published on 16 Jan, 2022 10:53 AM.

जालंधर ( प्रजातंत्र शक्ति,शर्मा) लगभग 4 महीनो तक मंत्री पद पर रहे परग़ट सिंह के इलाके में विकास ना के बराबर टूटी सड़कों ओर हर समय घर के बाहर बेरिगेट लगाकर किसी को घर में घुसने देनेवाले जालंधर कैंट के विधायक परगट के लिए इन चुनावों को जीत पाना ना के बराबर ही है। टीचरों की सुनवाई ना करना ओर पुलिस से रोज़ाना टीचरों की बुरी तरह पिटाई करवाना परगट सिंह को इन चुनावों में भारी पड़ेगा। जालंधर में विकास की तरफ़ ध्यान ना देना सड़कें बनते ही टूट जाना ओर कई  सड़कों पर विकास आज तक नज़र ना आना परगट सिंह की लुटिया डुबोएगा। सरकार में मन्त्री होते हुए भी परगट सिंह ने कभी किसी की सुनवाई नहीं की। ठंड में टीचरों ने परगट के बाहर नौकरी को पक्का करना को कईयो ने अपनी तनख़्वाह में बढ़ौतरी को लेकर कई दिनों तक मासूम बच्चों सहित पक्का धरना लगाया पर परगट सिंह ने किसी की सुनवाई तो दूर की बात घर को चारों तरफ़ से सील करवाकर पुलिस ने टीचरों की पिटाई तक करवा दी। जालंधर में अगर किसी ने परगट से मुलाक़ात भी करनी थी तो वो भी बहुत मुश्किल था। चुनावों में टीचरों पर अत्याचार विकास की तरफ़ ध्यान ना देना,लोगों से सीधे मुँह बात ना करना इन चुनावों परगट के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को फ़ायदा पहुँचाएगा। वहीं अब जो लोगों की समस्याओं को सुनने की बजाए घर के बाहर पक्के बेरीकेड लगाकर रखता था आज वो सुबह से ही लोगों के घरों के बाहर वोट माँगने को मजबूर है।

Viewers: 35013

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper